ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने बदला प्लान, 'जंतर-मंतर बैन' वाली काट भी निकाली
सीजेपी ने देशव्यापी आंदोलन का प्लान बदलते हुए 10-अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया है। पुलिस की ओर से जंतर-मंतर 'बैन' किए जाने की आशंका को देखते हुए सीजेपी ने कहा कि पुलिस उन्हें जहां रोकेगी उसी स्थान को 'जंतर-मंतर' में बदल दिया जाएगा। सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह आंदोलन होगा।