सीज़फायर का उल्लंघन होने पर आर्मी चीफ ने दी पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की पूरी छूट
भारतीय सेना ने X पर बताया है कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना के सभी कमांडरों को सीज़फायर के किसी भी उल्लंघन की स्थिति में पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का पूर्ण अधिकार दे दिया है। सेना ने बताया कि पाकिस्तान ने 10-11 मई की दरमियानी रात को एयरस्पेस और सीज़फायर का बार-बार उल्लंघन किया।