सीज़फायर के बाद ईरान ने ट्रंप का उड़ाया मज़ाक, 'ईरानी सभ्यता' के आगे घुटने टेकते हुए दिखाया
2-हफ्ते की युद्धविराम घोषणा के बाद भारत में ईरानी दूतावास ने X पर एडिटेड तस्वीर शेयर कर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का मज़ाक उड़ाया है। दूतावास ने उनकी ईरानी झंडे के सामने घुटने टेकते हुए तस्वीर शेयर कर लिखा, "ईरानी सभ्यता के सामने झुक जाओ।" सीज़फायर से पहले ट्रंप ने कहा था, "आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी।"