सीज़फायर में ईरान के दावे के उलट बोले ट्रंप, कहा- यूरेनियम का कोई संवर्धन नहीं होगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि युद्धविराम समझौते के तहत ईरान में यूरेनियम का कोई भी संवर्धन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर गहराई में दबी हुई न्यूक्लियर डस्ट को बाहर निकालेगा और हटा देगा। गौरतलब है कि ईरान ने कहा था कि यूरेनियम संवर्धन पर सहमति बन चुकी है।