सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे शाहिद कपूर: रिपोर्ट
'मिड डे' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर सुजॉय घोष की आगामी थ्रिलर फिल्म में ऐक्टर शाहिद कपूर नज़र आएंगे और दोनों ने अपने समय के हिसाब से शूटिंग का शेड्यूल तय कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट का काम जल्द ही पूरा होने वाला है और अगले साल इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।