संजीव गोयनका की फ्रैंचाइज़ी ने जीत ली अपनी पहली ट्रॉफी, उन्होंने दी प्रतिक्रिया

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के 'द हंड्रेड' जीतने के बाद संजीव गोयनका ने प्रतिक्रिया दी। यह क्रिकेट फ्रैंचाइज़ी के मालिक के तौर पर गोयनका की पहली बड़ी ट्रॉफी है। उन्होंने लिखा, "लॉर्ड्स में क्या शानदार रात रही...सुपर जायंट्स परिवार के...हम सभी के लिए यह गर्व का पल है।" फाइनल में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया।

Load More