संजना गलरानी ने सीएम सिद्धारमैया से की कन्नड़ सिनेमा में महिला समिति बनाने की मांग
ऐक्ट्रेस संजना गलरानी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से गुरुवार को मुलाकात की और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महिला समिति का गठन करने का अनुरोध किया। संजना ने कहा कि इस समिति को महिलाओं द्वारा संचालित किया जाना चाहिए और इसके ज़रिए महिला कलाकारों को उनके मूल अधिकारों के बारे में बताया जाना चाहिए।