संजय झा को बनाया गया जेडीयू का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

दिल्ली में शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी से सांसद संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया। बैठक में बिहार को विशेष पैकेज देने और नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी चर्चा हुई।

Load More