संजय दत्त को पाकिस्तानी फैन ने तोहफे में दी लग्ज़री घड़ी और गोल्ड-प्लेटेड आईफोन

पाकिस्तान के मशहूर टिकटॉकर काशिफ ज़मीर ने अभिनेता संजय दत्त को गोल्ड-प्लेटेड आईफोन और लग्ज़री घड़ी तोहफे में दी है। कस्टमाइज़ आईफोन के बैक पर संजय दत्त के साथ उनके माता-पिता की तस्वीर भी छपी हुई है। वहीं, स्पेनिश वुल्फ लेदर की 21 कैरट गोल्ड वाली लिमिटेड एडिशन घड़ी की कीमत $13,000 (लगभग ₹12.03 लाख) बताई जा रही है।

Load More