संजय दत्त का फिल्म 'केडी द डेविल' से फर्स्ट लुक आया सामने
अभिनेता संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'केडी द डेविल' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। फर्स्ट लुक में संजय दत्त अपने गले में बेल्ट, सिर पर पुलिस की टोपी और हाथ में डंडा लिए दिख रहे हैं। इस फिल्म में संजय के अलावा अभिनेता ध्रुव सरजा व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं।