संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' उनकी बहन प्रिया को नहीं आई पसंद, कहा- न्याय नहीं हुआ
संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने कहा कि उन्हें ऐक्टर पर बनी बायोपिक 'संजू' पसंद नहीं आई क्योंकि उसमें न्याय नहीं हुआ है। बकौल प्रिया, फिल्म में उनकी मां की भूमिका को बहुत कम दिखाया गया व दोस्त पर अधिक फोकस रखा गया। उन्होंने कहा, "पिता-बेटे के बीच जो बॉन्ड था...जितना (फिल्म में) दिखाया गया...उससे कहीं अधिक था।"