संजय दत्त के सपोर्ट में उतरे शेखर सुमन, 'शांति की कमी' बयान विवाद पर दिया जवाब
अभिनेता संजय दत्त के बयान 'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती' पर ट्रोलिंग के बाद शेखर सुमन उनके समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने कहा, "संजय को देश से बहुत प्यार है और वह कभी ऐसा कुछ नहीं कह सकते।" बकौल शेखर, संजय ने जो कहा था वह 'मुन्ना भाई' वाले अंदाज़ में 'मज़ाकिया ऐक्ट' का हिस्सा था।