संजय दत्त ने खरीदी ₹3.5 करोड़ से अधिक कीमत की कार, तस्वीरें आईं सामने
अभिनेता संजय दत्त ने मर्सिडीज़ मायबख जीएलएस 600 कार खरीदी है जिसकी एक्स-शो रूम कीमत ₹3.5 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। भरपूर लग्ज़री फीचर्स वाली यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.9 सेकंड में पकड़ सकती है। संजय के पास पहले से रेंज रोवर, फरारी, ऑडी और रोल्स रॉयस जैसी लग्ज़री गाड़ियों का कलेक्शन है।