संजय दत्त से पूछा गया- बागेश्वर बाबा पर फिल्म बनी तो उनका रोल करेंगे?; उन्होंने दिया जवाब
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'हिंदू एकता यात्रा' में सोमवार को शामिल हुए ऐक्टर संजय दत्त से एक पत्रकार ने पूछा कि अगर बागेश्वर बाबा (शास्त्री) पर फिल्म बनी तो आप उनकी भूमिका निभाएंगे? इस पर संजय ने कहा, "मेरी तो अब उम्र हो गई है, वह खुद अपना रोल करेंगे, वह बहुत हैंडसम हैं...यंगस्टर्स का डब्बा गोल कर देंगे।"