संजय दत्त से मिलने उनके घर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, उन्होंने कहा- मेरे लिए सौभाग्य की बात
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐक्टर संजय दत्त से उनके घर पर मुलाकात की है। संजय ने मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि धीरेंद्र शास्त्री का मेरे घर पर आगमन हुआ और उन्होंने हमें आशीर्वाद दिया। गुरु जी मेरे लिए परिवार के सदस्य और भाई जैसे हैं।"