संजय मांजरेकर ने IND vs ENG लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर की भविष्यवाणी, कहा- इंग्लैंड जीतेगी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा है, "कल, मुझे पूरा यकीन था कि भारत यह मैच किसी भी हालत में नहीं हार सकता।" उन्होंने आगे कहा, "अब मेरा मानना है कि इंग्लैंड प्रबल दावेदार है और 70-30 से यह मैच इंग्लैंड के फेवर में है।"