संजय राउत ने राज्यसभा में कहा- महाकुंभ भगदड़ में हुई 2000 लोगों की मौत; उपसभापति ने टोका
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने प्रयागराज के महाकुंभ में मची भगदड़ पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा, "30 लोग मारे गए तो क्या यह आंकड़ा सच है। आंखों देखा हाल है कि 2000 लोग मारे गए।" उपसभापति हरिवंश ने उन्हें टोकते हुए कहा, "आपको फिगर कोट करना होगा...आपको प्रमाणित करना होगा।" वहीं, राउत ने कहा, "मैं कर दूंगा।"