संजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, कहा- दुनिया का नंबर-1 प्रदूषित देश बना भारत
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिवाली की रात दिल्ली में AQI 3336 पहुंचने का दावा करते हुए मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का नंबर-1 प्रदूषित देश बन गया है। साथ ही पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 90% कमी का दावा करते हुए BJP पर किसानों को बदनाम करने का आरोप लगाया।