सुज़लॉन एनर्जी के रेवेन्यू में तगड़ा उछाल, अब शेयर के लौटेंगे अच्छे दिन?
सुज़लॉन एनर्जी का Q2FY27 में रेवेन्यू सालाना आधार पर 26% बढ़ा, जबकि कंपनी ने रिकॉर्ड 710 मेगावाट विंड टर्बाइन डिलीवरी की। नेट प्रॉफिट 69% घटकर ₹394-करोड़ रहा, लेकिन पिछले साल के एकमुश्त टैक्स बेनिफिट को हटाने पर मुनाफा बढ़ा है। कंपनी का ऑर्डर बुक 6,009 मेगावाट पहुंच गया है जिससे निवेशकों के बीच शेयर में वापसी की उम्मीद जगी है।