सिटी गैस कंपनियों की मनमानी पर लगाम, अब एक रेट पर ही मिलेगी पाइप वाली रसोई गैस

रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने सिटी गैस कंपनियों को आदेश दिया है कि वे घरों में पाइप से सप्लाई होने वाली नैचुरल गैस (पीएनजी) की कीमत एकसमान रखें चाहे कोई कितनी भी गैस इस्तेमाल करे। पीएनजीआरबी ने कहा है कि कुछ कंपनियां स्लैब के हिसाब से रेट बढ़ा रही थीं जो गलत है।

Load More