शेयर बाज़ार में आएगी 12% तक की तेज़ी? सिटी ने बढ़ाया निफ्टी का टारगेट
विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी ने निफ्टी का टारगेट 26,000 से बढ़ाकर 28,000 कर दिया है जो मौजूदा स्तर से करीब 12% की संभावित तेज़ी को दिखाता है। सिटी का मानना है कि कंपनियों की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेश बढ़ने से भारतीय शेयर बाज़ार को सपोर्ट मिल सकता है।