सीटी बजाने के वैश्विक स्तर की प्रतियोगिता में सेकेंड आईं भारत की 9 वर्षीय स्वरा
बेंगलुरु (कर्नाटक) की रहने वालीं 9-वर्षीय स्वरा मेनन ने जापान के कावासाकी शहर में आयोजित 46वीं विश्व व्हिसलिंग चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया है। बाल श्रेणी में खेलते हुए स्वरा ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी मां ने कहा, "बेटी को बचपन से सीटी बजाने का शौक था लेकिन भारत में पेशेवर सीटी बजाने के खेल को मान्यता नहीं है।"