स्टॉक मार्केट फ्रॉड में इंजीनियर के लाखों गंवाने के बाद कामत ने दी वॉट्सऐप सेटिंग बदलने की सलाह
स्टॉक मार्केट फ्रॉड में बेंगलुरु के इंजीनियर द्वारा ₹91 लाख गंवाने के बाद ज़ीरोधा के सीईओ नितिन कामत ने लोगों को वॉट्सऐप और टेलीग्राम सेटिंग्स बदलने की सलाह दी है ताकि अजनबी उन्हें ग्रुप्स में न जोड़ सकें। उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर कर सेटिंग बदलना बताया जिसके बाद केवल वही लोग आपको ग्रुप में जोड़ सकेंगे जो आपके कॉन्टैक्ट में हैं।