स्टेज के नीचे घुसकर गेंद निकालते दिखे विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

टी20 विश्व कप-2024 में सुपर 8 चरण के मैच में बांग्लादेशी खिलाड़ी के छक्के के बाद एक स्टेज के नीचे घुसने के बाद गेंद ढूंढकर निकलते हुए भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। आईसीसी ने कमेंट किया, "जस्ट विराट कोहली थिंग्स।😁" एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "यह तो गली क्रिकेट वाला मोमेंट हो गया।"

Load More