स्टेटस पर गर्लफ्रेंड की मांग भरने की तस्वीर लगाकर राजस्थान में युवक ने उसके संग लगाई फांसी

बाड़मेर (राजस्थान) में एक 22-वर्षीय युवक ने अपनी 17-वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना से पहले युवक ने वॉट्सऐप स्टेटस पर अपनी गर्लफ्रेंड की मांग में सिंदूर भरने की तस्वीर लगाई थी। फिलहाल दोनों के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है और पुलिस जांच में जुटी है।

Load More