स्टेनलेस स्टील व एल्युमीनियम के बर्तनों के लिए आईएसआई मार्क किया गया अनिवार्य
भारत सरकार ने स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के रसोई के बर्तनों पर आईएसआई मार्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने शुक्रवार को बताया कि उपभोक्ता सुरक्षा और उत्पाद की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया है। बीआईएस के अनुसार, इस आदेश का पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।