स्टंप से गेंद टकराने के बावजूद बोल्ड होने से बचे अश्विन, वायरल हुआ वीडियो
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में स्टंप्स पर गेंद लगने के बावजूद रविचंद्रन अश्विन बोल्ड होने से बच गए। गेंद के स्टंप्स से टकराने से पहले अश्विन ने गेंद को रोकने की कोशिश की थी लेकिन उसके बावजूद गेंद स्टंप्स से टकरा गई। दरअसल, बेल्स नहीं गिरने के चलते अश्विन को आउट नहीं दिया गया।