सेट पर हाथियों के उत्पात मचाने पर रोकी गई विजय देवरकोंडा की फिल्म 'VD12' की शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'VD12' के सेट पर 2 हाथियों के उत्पात मचाने के बाद फिल्म की शूटिंग अस्थाई रूप से रोक दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, कोठामंगलम (केरल) के पास जंगल में पिछले कुछ दिनों से 2 हाथियों के साथ फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए जा रहे थे इसी दौरान हाथियों ने उत्पात मचाया।