स्टाफ द्वारा AI के इस्तेमाल को क्यों सीमित कर रही हैं बड़ी टेक कंपनियां?
मेटा-एमेज़ॉन जैसी बड़ी टेक कंपनियां कर्मचारियों द्वारा एआई के गैर-ज़रूरी इस्तेमाल को सीमित कर रही हैं। दरअसल, कंपनियां बढ़ते कंप्यूटिंग खर्च को कम करने के लिए कर्मचारियों से सस्ते एआई मॉडल इस्तेमाल करने को कह रही हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केवल बेहद ज़रूरी और जटिल कामों के लिए महंगे AI मॉडल्स का इस्तेमाल 90% तक की बचत कर सकता है।