स्टाफ मुझे 'बहुरानी' और मेनका को 'छोटी बहू' कहता था जिससे वह नीचा महसूस करती थीं: सोनिया
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा कि संजय-मेनका की शादी के बाद शुरू में उन्हें अच्छा लगा लेकिन धीरे-धीरे माहौल बदला। उन्होंने बताया कि हाउस स्टाफ उन्हें 'बहूरानी' और मेनका को 'छोटी बहू' कहता था जिससे मेनका शायद नीचा महसूस करती थीं और संजय की मौत के बाद मेनका बड़ी राजनीतिक भूमिका चाहती थीं लेकिन इंदिरा गांधी नहीं मानीं।