सीट बंटवारे पर कल तक फैसला नहीं हुआ तो उतारूंगा 25 उम्मीदवार: MVA से सपा नेता
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा नेता अबू आज़मी ने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को अल्टीमेटम दिया है। आज़मी ने कहा, "मैंने शरद पवार से मुलाकात की और उन्हें 5 उम्मीदवार बताए हैं। अगर कल (शनिवार) तक सीट बंटवारे पर फैसला नहीं हुआ तो मेरे पास 25 उम्मीदवार तैयार हैं...मैं उन्हें मैदान में उतारने की घोषणा कर दूंगा।"