स्टार्क को रिलीज़ करने को लेकर संपर्क करने पर KKR के CEO ने मीडिया संगठन को किया ब्लॉक
केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ मिचल स्टार्क को टीम से रिलीज़ करने को लेकर संपर्क करने पर एक मीडिया संगठन को वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है। दरअसल, स्टार्क ने दावा किया था कि केकेआर ने उन्हें टीम से रिलीज़ करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। केकेआर ने स्टार्क को ₹24.75 करोड़ में खरीदा था।