स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के रास्ते से LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक जहाज़, पहली तस्वीर आई सामने
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शिवालिक जहाज़ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने के 2 दिनों बाद गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जहाज़ में 40,000+ मीट्रिक टन एलपीजी है। यह जहाज़ भारतीय नौसेना के पहरे में पहुंचा है। इसके अलावा नंदा देवी नामक जहाज़ के कल कंडला पोर्ट (गुजरात) पहुंचने की संभावना है।