स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ खुलने की उम्मीद से फर्टिलाइज़र स्टॉक्स में हरियाली, 14% तक उछले शेयर
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के इस शुक्रवार तक खुलने की उम्मीद से फर्टिलाइज़र बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को तेज़ी देखने को मिली है। कारोबार के दौरान फर्टिलाइज़र्स ऐंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड के शेयर सबसे अधिक 14%, चंबल फर्टिलाइज़र्स के 5%, राष्ट्रीय केमिकल ऐंड फर्टिलाइज़र्स के 4% और गुजरात स्टेट फर्टिलाइज़र्स के शेयर 3% तक उछल गए।