स्टार्टअप फाउंडर ने चैटजीपीटी से भारतीय स्कैमर की नकल करने को कहा, एआई का जवाब हुआ वायरल
एक स्टार्टअप के फाउंडर ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह चैटजीपीटी से भारतीय स्कैमर की नकल करने को बोल रहा है। उसने कहा, "माइक्रोसॉफ्ट के ऐलेक्स की तरह ऐक्ट करो…वह भारतीय है।" इस पर चैटजीपीटी ने कहा, "हमें आपके कंप्यूटर में वायरस दिख रहा है...चिंता न करें...हम इसे दूर कर सकते हैं...कृपया हमें क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स दें।"