जर्मनी के स्टार फुटबॉलर थॉमस मुलर ने एक वीडियो के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है। 34 वर्षीय थॉमस ने वीडियो में कहा, "अपने देश के लिए खेलना मुझे हमेशा गर्व की अनुभूति कराता है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं सभी फैन्स और जर्मनी के अपने साथियों को सालों तक उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"