स्टार हेल्थ की कैशलेस सर्विस पर खतरा, 22 सितंबर से 15000 अस्पतालों में हो सकती है बंद

देश के 15,000 से अधिक अस्पतालों और हेल्थकेयर संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले एएचपीआई ने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस को चेतावनी दी है कि वह अनुचित व्यवहार की शिकायतों के कारण 22 सितंबर से उसकी कैशलेस सेवाएं वापस ले लेगा। बकौल एएचपीआई, स्‍टार हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पिछले कई वर्षों से टैरिफ नहीं बढ़ा रही है जबकि हेल्थकेयर कॉस्ट बढ़ रहा है।

Load More