स्टारबक्स की ड्रिंक में मिली मरी हुई मक्खी, लड़की ने वीडियो शेयर कर तुकाराम मुंढे से मांगी मदद
कंटेंट क्रिएटर शिखा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि उसे स्टारबक्स की ड्रिंक में मरी हुई मक्खी मिली। शिखा ने आउटलेट की स्वच्छता पर सवाल उठाते हुए कहा, "आप ₹500 खर्च करते हैं और बदले में यह मिलता है...हाइजीन कहां है?" शिखा ने महाराष्ट्र FDA प्रमुख तुकाराम मुंढे से कार्रवाई की मांग की है।