स्टारबक्स ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को सीईओ के पद से हटाया
स्टारबक्स ने मंगलवार को बताया कि उसने तत्काल प्रभाव से भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को सीईओ के पद से हटाकर चिपोत्ले के सीईओ ब्रायन निकोल को कंपनी का चेयरमैन व सीईओ नियुक्त किया है। नरसिम्हन ने मार्च 2023 में दुनिया के सबसे बड़े कॉफी चेन स्टारबक्स के सीईओ का पदभार संभाला था। निकोल 9 सितंबर को अपना कार्यभार संभालेंगे।