स्टारबक्स में वैश्विक स्तर पर छंटनी, 1100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया
स्टारबक्स के नए सीईओ ब्रायन निकोल ने कंपनी के 1,100 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। इस कटौती का असर कैफे कर्मचारियों या वेयरहाउसिंग, विनिर्माण, वितरण और रोस्टिंग संचालन में लगे कर्मचारियों पर नहीं पड़ेगा। निकोल ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा, "हमारा इरादा अधिक...कुशलता से काम करना, जवाबदेही बढ़ाना और बेहतर एकीकरण करना है।"