स्टील आयात पर 25% तक अस्थाई कर लगाने की योजना बना रही है सरकार: रिपोर्ट
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार सस्ते चीनी आयात पर अंकुश लगाने के लिए स्टील के आयात पर 25% तक 'सुरक्षा शुल्क' या अस्थाई कर लगाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, छोटे उद्योगों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है क्योंकि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि स्टील की ऊंची कीमतों से उनपर कोई असर नहीं पड़ेगा।