सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा गाज़ा में बीते 1 साल में हुआ भीषण विनाश
इज़रायल में 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले के बाद गाज़ा में इज़रायल की बमबारी से हुए विनाश की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। गाज़ा में मौजूद जबालिया शरणार्थी शिविर की सितंबर 2024 में क्लिक की गई तस्वीर में हरित क्षेत्र ना के बराबर दिख रहा है। हमलों के चलते उत्तरी गाज़ा का 80% वनस्पति क्षेत्र नष्ट हो गया।