सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी पैंगॉन्ग झील पर बने चीन के नए पुल पर वाहनों की आवाजाही
नई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि चीन ने पैंगॉन्ग झील के ऊपर उत्तरी और दक्षिणी किनारों को जोड़ने वाले पुल का काम पूरा कर लिया है। एलएसी के पास चीन के क्षेत्र में बने पुल से सैनिकों और उपकरणों को लाने व ले जाने के लिए कम समय लगता है। सैटेलाइट तस्वीरों में वाहनों की आवाजाही दिखी है।