सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा, तजाकिस्तान में चीन बना रहा है गुप्त सैन्य अड्डा
सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि तजाकिस्तान में 13,000-फीट की ऊंचाई पर चीन एक गुप्त सैन्य अड्डा बना रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तजाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तालिबान के बढ़ते खतरे को देखते हुए चीन सैन्य अड्डा बना रहा है। वहीं, चीन ने इन दावों को गलत बताया है। चीन ने तजाकिस्तान के साथ 2016 में सुरक्षा समझौता किया था।