सैटेलाइट तस्वीर में दिखे पश्चिमी भारत में मौसम बदलने के कई संकेत
अरब सागर से पश्चिमी भारत तक फैली मौसमी हलचल ने गुजरात में असर दिखाना शुरू किया है। ताज़ा सैटेलाइट तस्वीरों में अरब सागर-गुजरात के तटीय इलाकों के बीच घने बादल दिखाई दिए जो सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून का संकेत हैं। नमी से भरी दक्षिण-पश्चिमी हवाएं इस मौसमी हलचल को मज़बूत कर रही हैं जिससे भारी बारिश की संभावना बढ़ी है।