सैटेलाइट तस्वीर में दिखा भारत से दक्षिण कोरिया तक फैला 10000 किमी लंबा बादलों का रेन बैंड
एक सैटेलाइट तस्वीर में उत्तर भारत से हिमालय और चीन होते हुए दक्षिण कोरिया तक फैला 7,000-10,000 किलोमीटर लंबा रेन बैंड दिखाई दिया है। यह कन्वर्जेंस ज़ोन नमी वालीं हवाओं की एशिया में मौजूद मौसम प्रणालियों के मेल से बना है। इस वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।