सैटेलाइट तस्वीर में भारत और पाकिस्तान के ऊपर दिखी स्मॉग की मोटी चादर
नासा के एक सैटेलाइट ने उत्तर भारत और पाकिस्तान के ऊपर धुएं-धुंध की मोटी चादर की तस्वीर कैप्चर की है। इसमें खासतौर पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी प्रभावित दिखे। MODIS इमेज में पराली जलाने से जुड़े कई फायर हॉटस्पॉट भी दिखे। पराली जलाने, वाहनों व उद्योगों के धुएं के साथ कम तापमान और धीमी हवाएं प्रदूषण बढ़ा रही हैं।