सैटेलाइट स्पेक्ट्रम पर ट्राई की खुली चर्चा में अपनी मांगों पर अड़ी स्टारलिंक व जियो

दूरसंचार नियामक ट्राई ने सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के आवंटन के मुद्दे पर शुक्रवार को खुली चर्चा का आयोजन किया जिसमें स्टारलिंक, रिलायंस जियो व भारती एयरटेल के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान स्टारलिंक सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का प्रशासनिक आवंटन किए जाने के पक्ष में डटी रही जबकि जियो और एयरटेल ने स्पेक्ट्रम की नीलामी किए जाने की अपनी मांग दोहराई।

Load More