स्टील से बने हैं श्रीजेश: भारतीय हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर ध्यानचंद के बेटे
हॉकी लेजेंड मेजर ध्यानचंद के बेटे व पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार ने पेरिस ओलंपिक्स के क्वॉर्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम की तारीफ की है। उन्होंने गोलकीपर पीआर श्रीजेश को लेकर कहा कि वह स्टील से बने हैं। उन्होंने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर कहा, "यह हर भारतीय का सपना है।"