स्टीव जॉब्स द्वारा साइन की गई कैसेट और एप्पल कंप्यूटर कंपनी का चेक होगा नीलाम
एप्पल के दिवंगत को-फाउंडर स्टीव जॉब्स द्वारा साइन की गई कैसेट और एप्पल कंप्यूटर कंपनी का चेक 28 सितंबर को नीलाम किया जाएगा। कैसेट और चेक की नीलामी अमेरिका के नीलामीघर रिमार्केबल रेरिटीज द्वारा कराई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टीव जॉब्स के हस्ताक्षर वाली ये नायाब कैसेट और चेक एप्पल कंपनी के शुरूआती दिनों के हैं।